संवाददाता- विक्की जोशी
गंज, बिजनौर परिपाटी न्यूज। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान इकाई नगर गंज के तत्वाधान में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष गंज महेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का मज़बूत स्तंभ है , और वह हर अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की क्षमता रखता है । सभी पत्रकारों को व्यापारी सुरक्षा फोरम के पत्रकार सम्मान रत्न पत्र से सम्मानित किया गया , और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । पत्रकार बंधुओं में कौशल शर्मा , शशि भूषण शर्मा , विनय कौशिक , राकेश कुमार , दीपक कुमार , विक्की जोशी , नारायण शर्मा , नीरज

शर्मा , बोनी शर्मा , सुरेंद्र भटनागर , विनय शर्मा , मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे । युवा ज़िला अध्यक्ष वासु अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा फोरम इकाई नगर गंज से नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल , नगर महामंत्री शेर सिंह , वरिष्ठ महामंत्री संदीप माहेश्वरी , कोषाध्यक्ष माधव माहेश्वरी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल , युवा नगर अध्यक्ष विकांशु तोमर , नगर उपाध्यक्ष आदित्य तोमर , संगठन मंत्री यश माहेश्वरी राकेश सेनी , नगर मंत्री निशांत अग्रवाल विकास शर्मा , संरक्षक हरि शरण अग्रवाल नीरज शर्मा , युवा नगर महामंत्री शिवम् अग्रवाल , युवा नगर उपाध्यक्ष गौरांग हरित प्रियांक भटनागर आदि उपस्थित रहे ।