
“निष्पक्ष एवं ईमानदारी से करें मिशनरी पत्रकारिता”
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
नजीबाबाद, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक मीटिंग का आयोजन नजीबाबाद में किया गया जिसमें बताया वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज के सृजन में आज के दौर में पत्रकारिता करना वास्तव में जोखिम भरा और चुनौती पूर्ण कार्य है।

पत्रकारिता करते समय पत्रकारों को सर्व समाज के जरूरतमंद दबे कुचलों के हितों को ध्यान में रखकर निष्पक्ष कलम चलाने का जोरदार आहृवान किया गया।
रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पंजीकृत इकाई जनपद बिजनौर के दिशा निर्देशन में तहसील इकाई नजीबाबाद के संयोजन में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सभागार क्षेत्र पंचायत नजीबाबाद में संगठन के जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में वक्ताओं ने जोरदार आह्वान किया।

संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी/मुख्य अतिथि डॉक्टर नरेश पाल सिंह ने “आज के दौर में पत्रकारिता चुनौती पूर्ण विषय” पर अपने संबोधन में कहा कि वास्तव में आज के दौर में पत्रकारिता बहुत चुनौती पूर्ण कार्य है पत्रकारों के समक्ष कलम चलाते वक्त उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।लेकिन मिशनरी भाव से काम करने वाले पत्रकार सच को लिखने से चूकते नहीं। मंडल अध्यक्ष नरेश भास्कर ने कहा कि ग्रामीण आंचलिक पत्रकारों को निष्पक्ष एवं ईमानदारी से पत्रकारिता करना बहुत जोखिम भरा कार्य है। ऐसे में समाज एवं देश के सृजन के लिए पत्रकार अनवरत अपना काम करते रहते हैं। उन्होंने संगठन को जनपद बिजनौर का सक्रिय एवं सशक्त संगठन बताया कहा कि आज जनपद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रथम पंक्ति में है जो बेहद सराहनीय हैं।
जिला सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ० भानु प्रकाश वर्मा का कहना था कि पत्रकारिता के पुरोधा साहित्यकार पत्रकारों दुष्यंत सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद ने सदैव देशहित को ध्यान में रखते हुए चुनौती पूर्ण साहित्य लेखन एवं पत्रकारिता का धर्म निभाया। जिसका इतिहास गवाह है। हमें उन्ही पुरोधा पत्रकारों के बताए गए मार्ग पर चलकर निष्पक्ष एवं बेबाक पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों का जोरदार आह्वान किया कि वह समाज के सृजन में पत्रकारिता करें, पक्षकारिता नहीं। उनका कहना था कि संगठन एक परिवार की तरह होता है। इसकी मजबूती आपके विश्वास और एकता पर निर्भर है। इसलिए सदैव संगठित रहें।कार्यक्रम को डॉ० अक्षय कुमार शर्मा, संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नजीबाबाद इकाई के संरक्षक पुनीत गोयल ने काफी समय से जिला सूचना अधिकारी के रिक्त पद पर स्थाई नियुक्ति कराने को मंच से जोरदार मुद्दा उठाया। जिस पर इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री, सूचना निदेशक लखनऊ को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया।
जबकि जिला उपाध्यक्ष डॉ० राहुल चौधरी, जिला आय व्यय निरीक्षक प्रभारी नजीबाबाद के डॉक्टर आलम फरीदी, जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार ,इकाई नजीबाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील यादव प्रयाण सवेरा दैनिक के जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी जहांगीर भारती, वरिष्ठ पत्रकार एवं नजीबाबाद इकाई के संरक्षक विश्वास द्विवेदी तहसील बिजनौर के अध्यक्ष अवनीश शर्मा, रवि गांधी, नगीना तहसील अध्यक्ष कमल सिंह, रामरतन, सोहन वीर ,पंकज शर्मा ,अमित कुमार ,मनदीप, मनोज शर्मा, परम सिंह ,भोनेन्द्र शर्मा, परवेन्दर सिंह, मास्टर महकार सिंह तोमर ,सुनील सैनी, गजेंद्र सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, आकाश कुमार, इंदर सिंह चौहान, शेर सिंह चौधरी, राजकुमार कश्यप आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में सुनील नारायण, सुनील कुमार, रवि गांधी शर्मा, परवेज ,दानिश, अनवर अहमद ,रजत कौशिक ,इंदर सिंह चौहान, विजेंद्र शर्मा, विपुल शर्मा ,सरदार सतविंदर सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र शर्मा, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ,पवन चौधरी, डॉक्टर शमीम अहमद ,अनिल सक्सेना ,अरुण कुमार ,विपिन राजपूत, गजेंद्र सिंह ,आकाश ठाकुर आदि पत्रकारों की मौजूदगी रही कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ० भानु प्रकाश वर्मा एवं सफल संचालन विश्वास द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।