
रिपोर्ट -हरिओम सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया शाहजहांपुर
शाहजहांपुर(परिपाटी न्यूज़)। शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव सिहुरा खुर्द कला में खुटार पूरनपुर स्टेट हाईवे पर गांव वाले सड़क के किनारे प्याऊ लगाकर राहगीरों को शरबत पिला रहे थे। जिसमें गांव के ही विनोद कुमार का 9 वर्षीय पुत्र अचल कुमार भी प्याऊ में राहगीरों को शरबत पिला रहा था। तभी अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अचल कुमार को टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद गांव बालो ने तुरंत उसे नगर खुटार के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।