
रिपोर्ट/ जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पंजीकृत उत्तर प्रदेश के संस्थापक/ग्राम्यांचल पत्रकारिता के पुरोधा स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 37 वीं पुण्यतिथि बड़े श्रद्धा भाव के साथ दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा बिजनौर के सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के तहत मनाई गई। वक्ताओं ने पत्रकारों से स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के आदर्शो को अपनाकर मिशनरी पत्रकारिता करने का जोरदार आह्वान किया।

सर्वप्रथम संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मां सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया।इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी डॉक्टर नरेश पाल सिंह ने संगठन के संस्थापक के चरित्र और कृतित्व एवं उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि वास्तव में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल ने पूरे प्रदेश में संगठन को खड़ा करके ग्रामीण आंचलिक पत्रकारों को कलम के माध्यम से पहचान दी । जिनके सफल प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता। संगठन के मंडल अध्यक्ष

नरेश भास्कर ने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल ग्रामीण पत्रकारिता के सच्चे मसीहा थे। आज वर्तमान में उनके सुपुत्र सौरभ कुमार प्रदेश की जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। सचमुच ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन समुचित प्रदेश में ही नहीं अन्य प्रांतों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं ईमानदारी पूर्वक पत्रकारिता करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ भानु प्रकाश वर्मा ने कहा कि संगठन के संस्थापक बाबूजी ने ग्रामीण पत्रकारिता की मसाल जलाकर मिशनरी पत्रकारिता को जीवन कर रखा है। जिसे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार बखूबी अंजाम दे रहे हैं। सही मायने में प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में पूरे प्रदेश में संगठन वट वृक्ष बन गया है। उनका कहना था कि समाज और देश को सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी पत्रकारों पर है । ऐसे में सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के मद्देनजर पत्रकारों की कलाम के माध्यम से जिम्मेदारी और जवाब देही और बढ़ गई है। उन्होंने कलम का प्रयोग समाज और देशहित में करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिला स्तरीय विचार गोष्ठी के आयोजन में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के संदर्भ में विस्तृत प्रकाश डाला।
इस दौरान जिला महामंत्री मास्टर जितेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र सिंह, फिरोज आलम ,कौशल शर्मा, विनय कौशिक, नीरज शर्मा ,राकेश कुमार ,अरुण कुमार ,सरदार गुणवंत सिंह, अवनीश शर्मा, वीरेंद्र चौधरी मूलचंद चौधरी, रामरतन, बबलू चौहान, फिरोज आलम, डॉक्टर हेमेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, नरेश फौजी, डॉक्टर शमीम अहमद ,मौलाना मोहम्मद शाहिद ,दीपक कुमार आदि पत्रकारों ने विचार व्यक्त किये।
अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ० भानु प्रकाश वर्मा एवं सफल संचालन जिला महामंत्री मा० जितेंद्र कुमार ने किया।