Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार ( परिपाटी न्यूज़)

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर के प्रसिद्ध आर के एस एम पब्लिक स्कूल में गीत,संगीत के साथ नर्सरी क्लास के बच्चो की मदर्स की उपस्थिति में मदर्स डे मनाया गया। बच्चों ने रविवार को अपनी माँ को देने के लिए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनायें। कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रधानाचार्य स्वाति चौहान ने किया। छात्रा चित्रांश, शना, गुंजन, दीक्षा, अनुषा

लईक,कृतिका आदि ने माँ के सम्मान में गीतों का गायन किया,कविता पढ़ी। प्रधानाचार्य आशाराम व कॉर्डिनेटर कमलजीत सिंह नूर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ के उपकारों की गिनती नही की जा सकती।माँ अपने बच्चों से उस समय बेहद खुश होती है जब बच्चें उसकी आज्ञा का पालन करते हैं। बुरी आदतों पर डॉट खाने पर उसमें सुधार कर लेते हैं। माँ का आशीर्वाद

किस्मत बदल देता है। जीवन मे खुश रहना है तो माँ को खुश रखिये। कार्यक्रम का संचालन छात्रा महिमा सैनी व अलीसा ने शेरो शायरी के साथ किया। कार्यक्रम में शिक्षक संगीता चौहान, विशाखा शर्मा,स्तवेन्दर कौर, अनुराग त्यागी आदि मौजूद रहे। बच्चों ने मदर्स डे पर अपनी माँ को देने के लिए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाये। माई मदर्स इज माई गोड विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम में उपस्थित मदर्स को स्कूल छात्र संसद द्वार सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *