Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक का संचालन सरदार हरभजन सिंह अमन ने किया । थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने आगामी ईद के मद्देनजर सभी समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों से वार्तालाप करते हुए कहा कि किसी भी तरह की नई परम्परा की शुरुवात न करें। शहर इमाम मोहम्मद अली ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे का पैगाम लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि ईद पर होने वाली नबाज सुबह आठ बजे होगी। सभी मुस्लिम भाई ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा कर प्रशासन का सहयोग करें । शहर ईमाम ने नगर पालिका प्रशासन से साफ सफाई व पेय जल आपूर्ति की व्यवस्था को समय से कराए जाने की मांग की।

नगरपालिका अधिकारी अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र ने उपरोक्त सभी व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान अपराध निरीक्षक माधो सिंह विष्ट, चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट, पूर्व सभासद संजीव जोशी,सत्यवीर गुप्ता, प्रेमपाल सिंह रवि, सभासद इंद्रजीत सिंह पिन्टू, सभासद गुरमीत सिंह, पतराम सिंह सैनी,अनिल कमल, गुरुद्वारा उप प्रधान रिंकू भाटिया, सरदार गुरनाम सिंह, मौलाना गुलाम नबी,तसलीम अहमद, शानु मलिक, नफीस अहमद, उमेश त्यागी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *