Spread the love

रिपोर्-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) दिनांक 8 अप्रैल रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर में कक्षा एक के बच्चों के लिए अपग्रेडेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।
जिसमें इस वर्ष कक्षा एक में आने वाले समस्त विद्यार्थियों को गाउन पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. शेखर अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए

विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को कक्षा एक में प्रवेश करने पर बधाई दी तथा उन्होंने अपने संबोधन में इस सेरेमनी की विशेषताओं का उल्लेख किया,
इस कार्यक्रम में कक्षा एक के तीनों सेक्शन के विद्यार्थियों

ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक शांतनु गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की । विशिष्ट अतिथि के रूप मे विद्यालय की काउंसलर ममता अवस्थी ने सभी विद्यार्थियों को उनके प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर सीमा सैनी, प्रियंका यादव के साथ गुरजीत कौर ,रानू कुमारी ,नेहा शर्मा, प्रेरणा शर्मा, गुलफ्शा, काजल चौधरी , प्रीती राना, इंदु चौहान ,मोनिका चौधरी तथा स्वाति चौहान का योगदान रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *