Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के थाना चांदपुर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंंह बैसला की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारो एवं चुनाव को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर कोतवाली मे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह बैसला ने आगामी त्यौहारों एवं चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । इस मौके पर उन्होंने दो टूक कहा कि आगामी त्यौहारों के साथ चुनाव में अगर कोई भी किसी तरह से अफवाह या किसी घटना को अंजाम देता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *