Spread the love

राजपाल सिंह गुर्जर

बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस, बिजनौर में किया गया। बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी की विचारधारा, नीतियों और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी दबे-कुचले, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब, वंचित एवं शोषित वर्गों सहित सर्वसमाज के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी से जुड़े मुद्दों को उठाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। बैठक में संगठन का विस्तार करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभा में, मोहम्मद नाजिम अंसारी मीडिया पैनलिस्ट/ प्रवक्ता युवा मंच उत्तर प्रदेश, राजपाल सिंह गुर्जर प्रदेश महासचिव( पश्चिमी उत्तर प्रदेश) गुलाम साबिर अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर प्रदेश) कविता चौधरी जी प्रदेश सचिव( महिला प्रकोष्ठ, पश्चिम उत्तर प्रदेश) वीरेंद्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष( मुरादाबाद) राजेंद्र कुमार कश्यप मंडल उपाध्यक्ष मुरादाबाद, खगेश कुमार शर्मा मंडल महासचिव मुरादाबाद, डॉ॰ महमूद अंजुम अंसारी मंडल महासचिव मुरादाबाद, राजवीर सिंह मंडल सचिव मुरादाबाद, मुजफ्फर अली मंडल सचिव मुरादाबाद, रूपेंदर चौधरी जिला संगठन मंत्री बिजनौर, राजीव कुमार जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बिजनौर, कमलेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिजनौर, अब्दुल गफ्फार जिला उपाध्यक्ष बिजनौर, नीरज कुमार जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बिजनौर, दीपक कुमार अहलावत जिला संगठन मंत्री किसान मोर्चा जिला संगठन मंत्री अब्दुल रहमान ज़िला प्रमुख महासचिव युवा प्रकोष्ठ बिजनौर, इशरत अंसारी तहसील अध्यक्ष बिजनौर, सलाउद्दीन अंसारी विधानसभा, अध्यक्ष चांदपुर,रोहित कुमार, आदिल अली जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बिजनौर, कफील अहमद जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बिजनौर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए सभा में मुख्य अतिथि मोहम्मद नाजिम अंसारी, अध्यक्षता राजपालसिंह गुर्जर ने संचालन गुलाम साबिर अंसारी ने किया।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *