
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा /परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के स्वामी अंश चैतन्य महाराज जोकि महादी शक्ति कामाख्या शक्त के संस्थापक और संचालक है उनका आव्हान है कि भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो। सभी धर्मों से उनका आग्रह है कि भारत में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक जुट होने कि आवश्यकता है।

आप सभी लोगों के जन सहयोग से ही यह भ्रष्टाचारमुक्त भारत हो सकता है। जिस अधिकारी के ऊपर 10-15 शिकायत दर्ज हो जाएं। उसको सरकार तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दें। इससे नये यूवाओ को रोजगार भी मिलेगा और भ्रष्टाचार से मुक्ति भी मिलेगी। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए। आप सभी से जनसेवा की आवश्यकता है। कृपया सब लोग सहयोग करें और आने वाले सभी अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों से और सांसदों से इस बात की मांग करें कि संसद में यह कानून पास हो। की जिस भी अधिकारी के ऊपर भ्रष्टाचार से संबंधित 10-15 शिकायत दर्ज हो जाए उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाए। आज रविवार है ।राष्ट्रपति महोदय से मिलने के लिए समय मांगने के लिए फोन किया तो फोन नहीं उठा लेकिन कल मैं राष्ट्रपति से मिलने के लिए लिखित रूप में व फोन करके समय मांगूंगा और मिलकर के उनसे आग्रह करूंगा और विज्ञापन दूंगा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए ऐसे कानून की आवश्यकता है। जिस भी अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति 10-15 शिकायत हो जाए! राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अधिनियम एक आयोग तैयार हो! जिसमें आम जनता अपनी शिकायत दर्ज करवा सके और अपने शिकायत में सबूत दे सके। उसकी सभी सेवाएं समाप्त कर उसे बर्खास्त कर दिया जाए।