Spread the love

रिपोर्टर / जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नुरपुर स्योहारा रोड पर राजा का ताजपुर में एम्स हॉस्पिटल का उद्घाटन धामपुर से आये जिले के मशहूर एम बी बी एस बाल रोग विशेषज्ञी डाक्टर कमाल व न्यूरोसर्जन डाक्टर सैयद असमत अली, पूर्व बसपा प्रत्याशी हाजी जियाउद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया! इस मौके पर एम्स हॉस्पिटल के चैयरमेन हाजी

इमामुद्दीन अंसारी ने बताया है कि हमारे यहाँ सभी तरह के आप्रेशन आधुनिक मशीनों द्वारा किये जाते हैं ।चौबीस घंटे आई सी यू ,एन आईसीयू। पी आई सी यू,एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व नवजात शिशु की भर्ती की सुविधा है। क्षेत्र के लोगों को अपना ईलाज कराने के लिये मुरादाबाद, दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़गी ।सभी बीमारीयों के ईलाज के लिये हर वक्त डाक्टर

मौजूद रहेंगे ।इस मौके पर डा० सिमरन चौधरी ,लोकेश यादव, डा० गुलरेज, डा० ऐहतशाम अंसारी, डॉ शमशाद अहमद, डा० फहीमुदीन अंसारी, डा० किशवर, डा० शवेता त्यागी, हाजी शमशाद फरीदी, बसपा नेता बलवंत सिहं , डा० नौशाद अहमद, डा० अनीश अहमद अंसारी, काके सिंह रवि, जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद , जमील अहमद ऐडवोकेट, वरिष्ठ बसपा नेता इसरार नबी, शुभम वालिया ,सपा नेता इदरीस काजी आदि लोग मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद