Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)भाजपा एवं किसान नेता चौधरी अजयवीर सिंह के कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० चौधरी अजित सिंह की 85 वीं जयंती मनाई गयी।
चौधरी अजयवीर सिंह ने कहा कि चौ० अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ के भडोला गांव में हुआ था। लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आइ आइ टी खड़कपुर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के एलिनाइस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मास्टर ऑफ साइंस किया था। वह सात बार सांसद रहे तथा चार बार केंद्रीय मंत्री रहे।
उन्होंने किसानों के हित के लिए कृषि यंत्रों एवं ट्रैक्टर लोन पर ब्याज दरों को कम करवाया। चौ० अजयवीर सिंह ने बताया कि जब चौधरी साहब उड्डयन मंत्री बनें, एयर इंडिया को घाटे से उभारने का काम किया।


उन्होंने कृषि मंत्री, वाणिज्य मंत्री, कपड़ा उद्योग मंत्री, उड्डयन मंत्री रहते हुए किसानों के हित में कार्य किये। उन्होंने चीनी मिल की परिधि को घटकर 15 कि मी किया और 1 साल के अंदर 40 शुगर मिल लगी। इस मौके पर चौधरी रणबीर सिंह,चौ० अजयवीर सिंह एडवोकेट , चौ० ठकरी सिंह, चौ० संजीव सिंह, मुकुल गुप्ता, बृजेश चौधरी, हरवीर चौधरी, अशोक चौधरी, सरदार रविंदर सिंह एवं रॉबिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *