Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर

चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई है । राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। सर्व प्रथम चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने हल्दौर चौराहे पर किसान मसीहा स्व.चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की खुशी में गुड खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया है ।आज राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता चांदपुर में मोहल्ला पतियापाड़ा में नगर अध्यक्ष मुंजरीन के प्रतिष्ठान पर इकठ्ठा हुए जहां स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई।

रालोद कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए । उसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी इकरार अंसारी ने की तथा सफल संचालन जिला महासचिव डॉक्टर विपिन तोमर ने किया।मुख्य वक्ता विधान सभा अध्यक्ष शीशपाल राठी, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष इरफानुद्दीन रहे। सभी वक्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला व एक दूसरे को जन्म दिन की बधाई दी। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने को लेकर सरकार का धन्यवाद किया और सभी को शुभकामनाएं दी।

इसके बाद सभी कार्यकर्ता हल्दौर चौराहा पर पहुंचे और लोगों को गुड़ बांटकर मुंह मीठा कराया। इस शुभ अवसर पर पर जिला महासचिव डॉक्टर विपिन तोमर, नगर अध्यक्ष मुंजरीन अहमद, शीशपाल राठी, इरफानुद्दीन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इकरार अंसारी, अकरम उस्मानी,अकील अंसारी, नरेश नेता जी, जगदीश सिंह, डाक्टर राजकुमार,करन सिंह, राजेन्द्र सिंह, योगेन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *