Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के बास्टा बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मॉ सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेशचन्द्र त्यागी, ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहाँ कक्षा 12वीं के छात्रों को विदाई देने के उद्देश्य से

एकत्रित हुए हैं। यही नहीं, इस समारोह के जरिये हम उन्हें आगे आने वाले समय और उनकी बेहतर ज़िन्दगी के लिए मंगल कामना करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी देते है। उप प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह, ने कहा कि मेरे प्यारे छात्रों, मेरे अपने अनुभव के अनुसार, आपको अपने जीवन में बहुत सी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।, आप उनसे घबराना नहीं,। और मजबूत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते जाना है ।यह तुम्हारा विश्वास, साहस, धैर्य, और कठिन, परिश्रम, ही है, ।जो तुम्हें भविष्य में आगे की ओर ले जाएँगे। और तुम्हें उज्ज्वल भविष्य प्रदान करेंगे। मेरी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ है। प्रबन्धक सुनील दत्त शर्मा, ने कहा कि आप सभी को हम सब की तरफ से आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

सफल व्यक्ति बनने की कोशिश मत करो, लेकिन इसके स्थान पर मूल्यवान व्यक्ति बनो। इस अवसर पर प्रबन्धक सुनील दत्त शर्मा, ने घोषणा करते हुए कहा है ।कि सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चान्दपुर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता मनमोहन सिंह ,अब विद्यालय के नवीन प्रधानाचार्य रहेंगे। छात्र गुरप्रीत सिंह, ने कहा कि मैं अपने गुरूओं को उनके सभी प्रयासों के लिए और अपने प्यारे दोस्तों को और जूनियर्स को उनके प्यार और दोस्ती के लिए बहुत आभारी हूँ। मैं अपने मित्रों और जूनियर्स को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। मंच संचालिका ज़ारा खान, अलफिशा खानम,जीनत अंसारी द्वारा किया गया। स्वागत गीत हुमैरा , इकरा, अल्फिश व विदाई गीत दीपांशी, अदीबा , अफशा, चाहत, हुमैरा, हर्षिता, अल्फिशा, इकरा द्वार सम्पन्न हुआ। बाल ज्ञान निकेतन मिस्टर व मिस – रिज़वान व सारा हयात चुने गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राइमरी की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा, गौरव चौहान, मोहित चौधरी, पूनम चौधरी , सतेन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश, ओमपाल सिंह, पुष्पेन्द्र, मौ. मोहसिन, मौ. मुशीर , समर पाल सिंह यादव, कुलदीप सागर, असरपाल सिंह , सदफ, छाया, रुही, महिमा, शिवानी , पायल, सोफिया, उजमा खान, नसरीन, फजिलत, सायमा, प्राची, सुषमा आदि का योगदान रहा।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *