रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में आधार जिला स्कूल में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के अंतर्गत इंग्लिश ओलिंपियाड साइंस ओलंपियाड और गणित ओलंपियाड के द्वितीय स्तर की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में जनपद बिजनौर एवं जनपद अमरोहा के विभिन्न

विद्यालयों के द्वितीय स्तर के लिए अर्ह परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। अंग्रेजी ओलंपियाड परीक्षा में डीपीएस बिजनौर, सेंट मैरीज धामपुर, सेंट मैरीज बिजनौर और आधारशिला, चाँदपुर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । इस परीक्षा में 12 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 8 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं साइंस ओलंपियाड परीक्षा में सैंट मैरीज नजीबाबाद, डीपीएस बिजनौर, हेजल मून चांदपुर, सेंट मैरीज बिजनौर, सेंट मैरीज धामपुर, नागपाल इंटर कॉलेज गजरौला, हीरा इंटरनेशनल स्कूल धनौरा और आधारशिला चांदपुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कुल पंजीकृत 36 परीक्षार्थियों में से 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। गणित ओलंपियाड परीक्षा में वालिया ग्लोबल अकैडमी नजीबाबाद, एस आर एस गजरौला, पुष्प निकेतन धामपुर, स्कॉलर्स वैली धामपुर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, कुल पंजीकृत 54 परीक्षार्थियों में से 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बिजनौर जिले एवं अमरोहा जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र आधारशिला द स्कूल चांदपुर रहा। परीक्षा प्रभारी सत्येंद्र कुमार शर्मा ने इस बात की जानकारी दी । पर्यवेक्षक के रूप में अभिनव चौधरी, उप प्रधानाचार्य, द हेजल मून स्कूल रहे। कक्ष निरीक्षक की भूमिका में नरेंद्र सदरवाल एवं सत्येंद्र कुमार शर्मा रहे। इस प्रतियोगी परीक्षा में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप- प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल- कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी आदि की विशेष उपस्थिति रही। प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक अंग्रेजी ओलंपियाड, 11 से 12 साइंस ओलंपियाड और 1 से 2 गणित ओलंपियाड की परीक्षा हुई। परीक्षा निर्विरोध रूप से संचालित हुई।