रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
राजा का ताजपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वाधान में कारसेवकों को सम्मानित किया गया। दिनांक 11/02/2024 को गौरीशंकर सरस्वती शिशु मन्दिर, विद्यालय प्रांगण में कारसेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गौरव राघव जी, बरंगदल प्रान्त महामंत्री जी, रहे।विशिष्ठ अतिथि गिरीश जी , जिला महामंत्री (अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद) , अध्यक्षता डाँ.रोहताश सिंह खण्ड संघचालक आर एस एस

ताजपुर ने की।कार्यक्रम के संयोजक डाँ.प्रमोद जिला उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बिजनौर तथा कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य शिवकुमार ने किया ।मुख्य अतिथि का स्वागत डां.प्रमोद कुमार ने विशिष्ठ अतिथि का स्वागत विरेन्द्र कुमार शर्मा, तथा अध्यक्ष का स्वागत अनूप गौड़ ने किया ।कार्यक्रम के दौरान रामकुमार कश्यप,तिरमल सिंह, नरेन्द्र गोस्वामी, शेर सिंह, ऋषिराम ,प्रमोद त्यागी ,डाँ. मुनीश त्यागी सहित लगभग एक सौ से अधिक कारसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।