रिपोर्टर/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़ मीडिया)
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज दिनांक 10/ 2/ 2024 को समाजवादी आंदोलन पार्टी कार्यालय दौलतपुर बिल्लौच नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलने पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाइयां एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समाजवादी आंदोलन पार्टी बहुत -बहुत आभार व्यक्त करती है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। हम इस

सराहनीय कार्य का स्वागत करते हैं ।वही उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में जो घटना हुई है ।उसके लिए हम दुख व्यक्त करते हैं ।और हम केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते हैं कि निपक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और किसी बेगुनाह को ना फसाया जाए। उपस्थित गण अकबर नबी इदरीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष, नवाब मलिक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह दिवाकर नगीना लोकसभा प्रत्याशी, डॉ वसीम सिद्दीकी युवा प्रदेश अध्यक्ष, मोहम्मद रफी मिकरानी प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष, आमिर अली इदरीसी आदि लोग मौजूद रहे।