रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया कैमरा पर्सन दाताराम के साथ चांदपुर
चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के थाना कोतवाली चांदपुर में आसपास के क्षेत्र से गणमान्य लोगों को बुलाकर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने एक सभा का आयोजन किया ।जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।यह जनसभा हल्द्वानी में जो कृत्य हुआ है। उसी का संज्ञान लेते हुए इस सभा का आयोजन किया गया है । आने वाले त्योहारों को लेकर भी सभी से वार्तालाप की गई है ।तथा सभी को बरेली और हल्द्वानी जैसी घटनाओं का परिचय देते हुए बताया गया है। कि सभी लोग सामान्य तरीके से जिस प्रकार पहले से रहते आए हैं। इस प्रकार से प्रेम

पूर्वक अपने त्यौहार एवं अपने कार्यों को सलंग्नता के साथ करते रहे ।और इधर आधार की बातों में न पडते हुए अपने आप को संपूर्ण तरीके से सुरक्षित रखें ।और दूसरों की भी सुरक्षा करें ।किसी को किसी प्रकार का

कोई हानि अथवा नुकसान न होने पाए। इसी को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली चांदपुर में आज इस सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्रपाल सिंह तोमर, महिपाल सिंह भाटी,राजकुमार, रामपाल सिंह, रामफल सिंह रवाना,मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद शाहिद प्रधान, असलम प्रधान, नाजिम प्रधान, मोहम्मद आलम, मोहम्मद ताहिर ,और अन्य गणमान्य लोग भी वहां पर मौजूद रहे।