
रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) चान्दपुर धनौरा रोड पर टीवी एस शोरुम के सामने भीषण टक्कर हुई। जिसमें महिला व उसकी पुत्री की ट्रैक्टर से कुचल कर मृत्यु हो गई । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को अहमदनगर निवासी एक महिला शाहिस्ता परवीन 35 वर्ष व उसकी पुत्री 6 वर्ष माहिरा परवीन धनौरा रोड स्थित टीवी एस शोरुम के सामने से सामान लेकर घर को जा रही थी।

तभी एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मां बेटी को टक्कर मार दी। जिसमें मां बेटी दोनों ही की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक साकिब पुत्र मोइनुद्दीन निवासी रुपसपुर को गिरफ्तार कर व ट्रैक्टर यूपी 72 एसी/1990 को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।