
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। नूरपुर नहटौर रोड़ पर स्थित रूटस इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर में दिनांक 8 फरवरी 2024 को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया इस आयोजन में कक्षा 11 के समस्त छात्र-छात्राओं ने सांसक्रतिक् कार्यक्रमों के द्वारा अपने सीनियर को विदाई दी। विद्यार्थियों के लिए अनेक मनोरंजक गेम भी आयोजित किये गए।

पार्टी के अंत मे रूटस ग्रुप के चेयरमैन शांतनु गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. शेखर अवस्थी एवं काउंसलर ममता अवस्थी ने मिस्टर फेयरवेल ” शुभ भ।रद्वाज” को एवं वंशिका को मिस फेयरवेल का खिताब प्रदान किया । विजेताओं को सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया।