
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर में स्थित राधा कृष्णा विवाह मंडप में श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्री खाटू श्याम संकीर्तन से पूर्व नगर के प्राचीन शिव मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। नगर के मुख्य मार्गो से निकली निशान यात्रा का धर्म प्रेमियों ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

सायं 7बजे से नगर में स्थित राधा कृष्णा विवाह मंडप में श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया।नवीन गुप्ता म्यूजिकल ग्रुप बुलंदशहर द्वारा खाटू श्याम के सुंदर-सुंदर भजन गये जिससे माहौल भक्ति में हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने संकीर्तन का आनंद लें धर्म लाभ कमाया।

संकीर्तन के दौरान कार्यक्रम की संचालक वंदना शर्मा व मयंक स्वीट के स्वामी समाजसेवी अनिल जुनेजा ने नेहरू युवा क्लब ताजपुर के संयोजक शुभम वालिया, वरिष्ठ पत्रकार लोकेन्द्र त्यागी,सरदार सतवेन्दर सिंह गुजराल, नितिन शर्मा एवं अन्य कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को श्री खाटू श्याम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भक्त मंडल कमेटी की संचालक वंदना शर्मा,अनिल जुनेजा, शिवानी ठाकुर दीपक सक्सेना,सोनू चौधरी, मयंक कर्णवाल सुशील कर्णवाल प्रदीप कुमार,सचिन कुमार, अनमोल शर्मा, राज ठाकुर आदि का सहयोग रहा।