संवाददाता अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर हल्दौर मार्ग स्थित गल्फ मोटर्स गैरेज के सामने का है । जहां पर शुगर मिल की ओर से आ रही ई रिक्शा को पीछे से आ रहे हैं ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा पूरी तरह टूट गया था। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । मौजूदा भीड़ ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली तेज

रफ्तार से आ रही थी । ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी । मौजूदा भीड़ ने गंभीर घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ मे भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही थाना चांदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । और जानकारी ली अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पता चलने पर थाना चांदपुर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर । मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।