संवाददाता अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर के ग्राम नेइपुरा का है जहां मोहम्मद राशिद का परिवार गन्ना छीलने जंगल गया था । बताया जा रहा है कि मोहम्मद राशिद का पुत्र यासिर गन्ना लेकर रास्ते में खड़ा होकर गाना खा रहा था । तभी अचानक घात लगाए बैठा गुलदार ने मासूम पर हमला कर दिया ।

मासूम को घसीट कर गन्ने के खेत में ले गया । यासिर के साथ में खड़ा एक और मासूम ने यासिर को बचाने का प्रयास करते हुए शोर मचाया । शोर सुनकर राशिद व आसपास खेतों मे परिवार के लोग गन्ना छील रहे थे।

जब यह मंजर उसके बाप ने देखा तो फौरन शोर मचाया और सभी लोग गन्ने के खेत की तरफ़ दौड़ पड़े। अपने तरफ़ लोगो को आता देख गुलदार लड़के को छोड़ कर भाग गया।तभी उसको उठाकर उपचार के लिए जिला बिजनौर अस्पताल ले गए।