रिपोर्ट एसपी तंवर
नहटौर,धामपुर (परिपाटी न्यूज़)। कल 6 जनवरी 2024 को श्री रघुनाथ स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा वीके इंटरनेशनल स्कूल नहटौर में वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर और धामपुर की टीम के मध्य दो मैच की क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया गया। पहले मैच में धामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में ऑल आउट होकर 91 रन का स्कोर बनाया। उनकी ओर से हेमंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं बात करें वीके की गेंदबाजी की तो वीके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से मोहम्मद अरमान ने तीन और वंश अग्रवाल ने चार विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते

हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी की टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। उनकी ओर से प्रखर अग्रवाल ने सर्वाधिक 50 रन और वंश अग्रवाल ने 15 रन बनाए। सीरीज के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल की टीम ने 12 ओवर में 117 रन का स्कोर बनाया प्रखर अग्रवाल ने एक बार फिर से बढ़िया बैटिंग करते हुए 43 रन बनाय।और वंश अग्रवाल ने शानदार 57 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए धामपुर की टीम 91 रन पर ऑल आउट हो गई और 26 रन से मैच हार गई। उनकी ओर से वैभव ने 26 और यश ने 20 रन का स्कोर बनाया वीके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी नहटौर की ओर से कमी कुमार ने चार विकेट और वंश अग्रवाल ने दो विकेट लिए दोनों मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन दिखाने के लिए वंश अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।