Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टियों को 13 जनवरी बढ़ाया गया है। आपको बताते चले कि जिलाधिकारी बिजनौर ने 30 दिसम्बर 2023 से शीतलहर के चलते पहले 2 जनवरी 2024 का अवकाश घोषित किया था जिसे बाद में डंड का प्रकोप जारी देखकर 6 जनवरी बढ़ाया गया था।उत्तर प्रदेश में दिसम्बर के अंतिम सप्ताह से लेकर लगभग 25 जनवरी का अवकाश तो रहता ही है लेकिन तारीख सुनिश्चित नहीं है ये मानसून के ऊपर निर्भर करता है। कल 6

जनवरी को जिला बिजनौर के जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल ने लगातार जारी शीतलहर के प्रकोप देखते हुए कक्षा 8 के स्कूलों की छुट्टियों को 13 जनवरी बढ़ा दिया है। परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के जिला बिजनौर के जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि छोटे बच्चों को ऐसे घर में रहने की सलाह दी जाती जिससे वो शीतलहर के घातक प्रकोप से बचे रहें। साथ ही जयकरन यादव ने ये भी निर्देश दिया कि शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के सभी सरकारी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे अर्थात शिक्षक- शिक्षिकाओं का भी अवकाश रहेगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद