Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

स्योहारा, बिजनौर( परिपाटी न्यूज़)- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्यरत भाजपा सरकार का प्रथम उद्देश्य जनता को सुरक्षा और विश्वास की गारंटी देना है ऐसा प्रधानमंत्री मोदी और आदित्यनाथ योगी अपने भाषणों और वक्तव्यों में काफी बार कह चुके हैं लेकिन क्या यह सच है या केवल मात्र एक जुमला इसे आप स्वयं जांच सकते हैं। आपको बतादे जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई सभी पुलिस चौकियों और थानो की हालत काफी हद तक सुधर चुकी है। जहाँ

पहले थाना और चौकी ही खंडहर हुआ करती थी वहीं अब पुलिस चौकियों और थानो को आधुनिक आधार प्रदान किया गया है जिसके लिए डिजिटलीकरण तकनीक का भी काफी इस्तेमाल किया गया है। आपको बताते चले अब किसी भी थाने अथवा चौकी अथवा अन्य पुलिस अधिकारी जब कहीं किसी भी जगह चार्ज संभालता है तो वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करने का प्रयास करता है क्योंकि डिजिटल तकनीक के कारण भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने काम भी हुआ है। आपको आज जिला बिजनौर के एसपी नीरज जादौन ने जनपद की धामपुर तहसील के थाना क्षेत्र स्योहारा का दौरा किया और वहाँ की टीम के साथ सभी मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की तथा बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किये।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद