Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) शिव मंदिर चौक पर गति अवरोधक बनाने हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के नाम नगर पालिका के ई ओ सन्तोष कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा।प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरपुर शिव मंदिर चौराहे के कोने पर अमजद खान पुत्र गफूर खान की एक कन्फेक्शनरी की दुकान है। ज्ञापन द्वारा अवगत कराया कि चौराहे पर कोई अभी गति अवरोधक न होने के कारण रोड पर चलने वाले ट्रक अनियंत्रित होकर अमजद खान की कन्फेक्शनरी में घुस जाते हैं। जिससे कन्फेक्शनरी स्वामी का हर वर्ष काफी नुकसान हो जाता है। तथा जानवर माल का खतरा बना रहता है। सन

2019 में भी दुकान में अनियंत्रित होकर एक ट्रक घुस गया था। जिसकी वजह से कन्फेक्शनरी स्वामी और उसके भाई को काफी चोट लगी थी तथा दुकान में भी काफी नुकसान हुआ था। कन्फेक्शनरी स्वामी का कहना है कि उस हादसे में उसके भाई को लगी चोट का इलाज अभी तक चल रहा है। परंतु उसका कोई भी मुआवजा अभी तक नहीं मिला। जीवन यापन करने के लिए कन्फेक्शनरी स्वामी के पास इसके अलावा कोई और साधन नहीं है। उनका कहना है उक्त सभी घटनाओं से आर्थिक व मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। इन सभी घटनाओं को देखते हुए नूरपुर शिव मंदिर पर गति अवरोधक बनाया जाना अति आवश्यक है। ‌

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद