
रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
राजा का ताजपुर ,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। राजा का ताजपुर में बंदरों ने आतंक समाचार रखा है। यहां पर हजारों की संख्या में बंदर हैं। जो दिन और रात हर घर की छत पर रहते हैं। घरों में घुस जाते हैं बाहर कपड़े या चप्पल रह जाए तो लेकर भाग जाते हैं ।अगर बंदरों को भगाने की कोशिश कोई करें तो उनको काटने के लिए आते हैं। उनकी इन्हीं हरकतों से कई लोगों को गंभीर चोट भी लग चुकी है। बंदर घर में घुसकर फ्रिज से खाने पीने का सामान निकाल लेते हैं। किचन में घुस जाते हैं वहां से सामान लेकर के भाग जाते हैं और कोई उनका डरने या भागने की कोशिश करता है।


तो काटने के लिए आते हैं रात को भी छतो पर ही रहते हैं ।शायद कोई घर ऐसा हो जिसके छत पर बंदर ना हो जंगलों में किसानों के खेती का बहुत नुकसान कर रखा है। पूरी की पूरी खेती उजाड़ रखी है ।जनता बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी है ।जनता का कहना है कि प्रशासन कृपया करके इन बंदरों से निजात दिलाये यहां सभी ग्राम वासियों का जीना दूभर हो चुका है इन बंदरों के कारण।