Spread the love

मतदान हमारा सर्वप्रथम अधिकार : डीएम

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर


चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जनपद बिजनौर के चांदपुर में जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया सभी छात्र और छात्राओं को मतदान से संबंधित जागरूक किया। प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन तथा जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में पहुंचे तथा जनपद के अधिकारी मौजूद रहे। मतदान हमारा सर्वप्रथम अधिकार है।


देश के लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए मतदान जरूरी है। जिलाधिकारी अंकित कुमार ने कहा की सभी छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक जिनके भी वोट हैं वह अपने वोट सही जगह पर सोच समझ कर दें सभी छात्र और छात्राओं से कहा कि वह मतदान जागरूकता अभियान के तहत अपने अभिभावक को भी जागरूक करें और जिन लोगों से भी जुड़े हुए हैं सभी को मतदान जागरूकता अभियान के तहत जागरूक करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी चांदपुर व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *