Spread the love

रिपोर्ट-रक्षक राजपूत

मंडावर (परिपाटी न्यूज)। पिछले कई दिनों से किसान के खेत में कुंडली जमाकर बैठे एक अजगर सांप को पकड़ कर वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल में छोड़ दिया, जिससे किसानो ने ली राहत की सांस । पिछले कई दिनों से गांव मिर्जापुर निवासी किसान नैन सिंह के खेत में एक विशालकाय अजगर सांप बिल बनाकर कुंडली

जमाए बैठा था। जिसके चलते ग्रामीण खेत पर जाने से घबरा रहे थे। शुक्रवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने पर खेत स्वामी व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि सांप को रेस्क्यू कर पकड़ कर वन विभाग के जंगल में छोड़ दिया गया है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद