Spread the love

संवाददाता -मनोज कुमार सैनी

गंज ,बिजनौर परिपाटी न्यूज़ – विदुर कुटी खंड के निजामतपुरा मंडल के गांव शाहपुरलाल में राम भक्तों ने घर-घर जाकर अक्षत दिये। राम भक्तों ने घर-घर जाकर बताया की 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। तो हम भी अपने गांव घर को भी दीपावली के पर्व में मनाये। 22 जनवरी को उत्सव के रूप में महा दीपावली मनाए। अक्षत के साथ-साथ राम

मंदिर का चित्र और पत्रक भी वितरण किए। ग्रामीणों में खुशी की लहर बनी हुई है की 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। राम भक्तों द्वारा अक्षत वितरण का कार्यक्रम प्रतिदिन एक गांव में रहने वाला है। 22 जनवरी को गांव का हर एक मंदिर हर एक घर दिपक से सजाना है। 22 जनवरी को महापर्व के रूप में बनाए।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद