
संवाददाता: – देवेश्वर धीमान
बिजनौर परिपाटी न्यूज़ ।खबर बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान की है जहां एक बाप ने अपनी 7 साल की बेटी के साथ गलत काम किया । मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल मामला जिला बिजनौर के मोहल्ला जाटान का है जहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके दूसरे पति ने उसकी 7 साल की नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया इसी बीच महिला ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तथा पुलिस को तहरीर देकर उसे

गिरफ्तार करवा दिया । महिला ने बताया कि उसने अपने पहले पति से फैसला कर लिया था तथा उसके बाद वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी । महिला ने बताया कि पहले पति से उसको एक लड़का व एक 7 साल की लड़की है । दूसरा पति बहुत ही लालची, खराब नियत का इंसान है तथा नशे का भी आदि है । इसी दौरान मौका पाकर उसके पति ने उसकी 7 साल की

नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जिसे महिला ने रंगे हाथों पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले करवा दिया ।उधर सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत तथा छेड़छाड़ की गई है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।