Spread the love

संवाददाता- विक्की जोशी

गंज, बिजनौर परिपाटी न्यूज। व्यापारी सुरक्षा फोरम की इकाई नगर गंज की एक बैठक कल देर शाम आयोजित की गई , जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं संचालन वरिष्ठ महामंत्री संदीप माहेश्वरी ने किया । बैठक में , नजीबाबाद के कान्हा पैलेस में 11 जनवरी को आयोजित होने जा रहे व्यापारी सुरक्षा फोरम के ज़िला स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन में व्यापारियो के चलने की रूपरेखा बनाई गई । कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के

युवा ज़िला मंत्री वासु अग्रवाल ने सभी को बताया की , कार्यक्रम ऐतिहासिक रहने वाला है क्योकि , ज़िले भर के व्यापारी, , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सत्ता धारी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं राज्य मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे । गंज से कार्यक्रम में व्यापारियो की एक अच्छी संख्या पहुँचने की उम्मीद है । बैठक में नगर महामंत्री शेर सिंह , नगर संगठन मंत्री राकेश सैनी, यश माहेश्वरी , नगर मंत्री निशांत अग्रवाल , विकास शर्मा , नगर संरक्षक

राजीव माहेश्वरी , नीरज शर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी माधव माहेश्वरी , युवा नगर अध्यक्ष विकांशु तोमर , युवा महामंत्री शिवम् अग्रवाल , युवा उपाध्यक्ष गौरांग हरित , प्रियांशु भटनागर , युवा संगठन मंत्री सुमित बैनीवाल , युवा नगर मंत्री अज़ीम अहमद , अमन देवल , व्यापारी अंकुल सिंह , हिमांशु वर्मा आदि उपस्थित रहे |

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद