
रिपोर्ट- रक्षक राजपूत/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा जनपद से मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र निकुंज खन्ना व धैर्य प्रकाश ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है I

इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा के मनोरंजन पार्क स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट आफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी दिनांक 16 से 18 दिसंबर 2023 तक राज्य स्तर का तीन दिवसीय आयोजन हुआ I इस प्रतियोगिता का विषय निर्वाध प्रवाह एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए सीवेज प्रणाली को पुनर्जीवित करना था I जिसमें 38 जिलों के 300 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें राष्ट्रीय स्तर हेतु 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है I मॉडर्न एरा विद्यालय के अध्यापक गण ज्योति शर्मा एवं शिवप्रकाश ओझा के मार्गदर्शन से छात्रों ने अपनी अपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया I जिसमे बिजनौर जिले से मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल , बिजनौर के 2 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया है। विद्यालय प्राचार्या डॉक्टर सीमा विश्वास ने चयनित दोनों छात्रों व शिक्षक गणों को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवम् आशीर्वाद दिया और आगामी प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शित किया।