
विधायक शफीक अहमद अंसारी का नूरपुर में हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) माननीय विधायक शफीक अहमद अंसारी अपना दल एस के मुरादाबाद मंडल प्रभारी/विधायक 34 स्वार टांडा ने बिजनौर का दौरा किया। नूरपुर पहुंचने पर दानिश ठेकेदार के निवास स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया गया जहां पार्टी के पदाधिकारीयों ने भारी संख्या में विधायक जी का फूल मालाएं एवं बुके देकर स्वागत किया मुरादाबाद मंडल प्रभारी ने शेषपुर में पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी ने कहा कि अपना दल एस पिछड़ों, शोषित, अल्पसंख्यक एवं

पसमांदा समाज के हितों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल हमेशा लोकसभा में गरीबों के हित के लिए आवाज उठाती रहती है अब हमारा कर्तव्य बनता है कि हम पार्टी को और मजबूत बनाएं पूरे मुरादाबाद मंडल में पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच में जाएं सरकार के अनगिनत कार्य जनता को बताएं और पार्टी के सभी पदाधिकारीयों का कर्तव्य बनता है की सदस्य अभियान चलाकर ज्यादा ज्यादा तादाद में पार्टी के सदस्य बनाएं और पार्टी को मजबूत करें लोकसभा चुनाव के लिए सभी पदाधिकारी अभी से अपनी कमर कस ले सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच में जाएं और सरकार की कार्यों को जनता को बताएं आगे मंडल प्रभारी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है हम सब एक होकर चुनाव लड़ेंगे और 2024 में फिर सरकार बनाएंगे बिजनौर में अपना दल एस पार्टी के सीनियर सदस्य रफत अली एडवोकेट साहब का इंतकाल हो गया मंडल प्रभारी ने मरहूम रफत अली एडवोकेट साहब के परिवार से मिले और उनकी दुख बड़ी घड़ी में सद्भावना प्रकट की इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिजनौर हसीन अंसारी, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद कलीम अंसारी प्रदेश सचिव जकी अल नासिर, समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शमीम अंसारी, जिलाध्यक्ष रामपुर धनवीर सिंह चौधरी, जौनपुर प्रभारी शैलेंद्र एडवोकेट, बहेलिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया, अनूप बाल्मीकि, असलम अंसारी ठेकेदार, हामिद अल्वी, आराफीन, रागिब हुसैन, एवं समस्त पदाधिकारीकरण मौजूद रहे।