
किरतपुर क्रिकेट अकेडमी की खिलाड़ी मानवी ठाकुर ने झटके दो विकेट
रिपोर्ट- एसपी तंवर
किरतपुर ,बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)श्री रघुनाथ स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा 14 दिसम्बर को किरतपुर में वी0 के0 इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी नहटौर और किरतपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच दो मैच की सीरीज का आयोजन किया गया। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर की टीम 40 ओवर में ऑल आउट होकर 111 रन का स्कोर ही बना पाई। उनकी ओर से परोपकार सिंह ने 30 रन, प्रखर अग्रवाल ने 20 रन और वंश अग्रवाल ने 16 रन का योगदान दिया। किरतपुर टीम की ओर से विकास कुमार ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाये और साथ आयुष पाल ने दो विकेट लिए। खराब में

बल्लेबाजी करते हुए किरतपुर की टीम मात्र 78 रन पर ही ऑल आउट हो गई और 33 रन से मैच हार गई। उनकी ओर से आयुष पाल ही सर्वाधिक 17 रन बना पाये वीके इंटरनेशनल की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए पुष्पेंद्र ने चार मोहम्मद अरमान ने दो प्रखर और वंश ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पुष्पेंद्र को दिया गया दूसरे मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी ने 8 ओवर में 61 रन का स्कोर बनाया, उनकी ओर से प्रखर अग्रवाल ने 28 रन और पुष्पेंद्र ने 18 रन का योगदान दिया। किरतपुर की ओर से मानवी ठाकुर ने दो विकेट लिए, खराब में बल्लेबाजी करते हुए किरतपुर की टीम केवल 50 रन ही बना पाई और 11 रन से मैच हार गई उनकी ओर से आयुष पाल ने 28 रन बनाए वीके इंटरनेशनल की ओर से मोहम्मद अरमान ने दो प्रखर और पुष्पेंद्र ने एक-एक विकेट लिया।