

संवाददाता :-जितेंद्र कुमार तोमर
ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) राजा का ताजपुर में सोमवार को मोहल्ला अंबेडकर नगर धर्मशाला से संत रविदास जी की शोभा यात्रा का जिला पंचायत वार्ड नंबर 6 के भावी उम्मीदवार इमरान भैया ने फीता काटकर उद्घाटन किया जिसमें उनके साथ प्रधान पद के भावी उम्मीदवार प्रदीप कुमार त्यागी, हाजी शमशाद फरीदी, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया जिसमें उनके साथ रहे दरोगा बलराम सिंह, सानू सिद्दीकी ,मनदीप, जितेंद्र कुमार ,इरफान रब्बानी, मास्टर सिराजुद्दीन ,अमजद सिद्दीकी ,अकबर ठेकेदार ,डॉक्टर आफताब, डॉक्टर सरफराज सिद्दीकी, उपस्थित रहे

इमरान भैया ने संत रविदास जी के 664 वे जन्मदिन पर संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को शांति व इंसानियत का पैगाम दिया उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का कहना था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा और यह बात बिल्कुल सही है कि मन साफ होता है तो सभी परेशानियां इंसान से दूर रहती हैं मन को शांति प्राप्त होती है संत रविदास जी की शोभायात्रा अंबेडकर धर्मशाला से निकलकर मोहल्ला खददर बाजार से होते हुए मोहल्ला पटवारीयान से चौक बाजार से आर जी एन पी, इंटर कॉलेज से होते हुए अंबेडकर धर्मशाला पर समाप्त हुई चौक बाजार में सभी धर्मों के लोगों ने सिख समाज व मुस्लिमों समाज के लोगों ने भी चाय नाश्ता व फलों के स्टाल लगाए व यात्रा में शामिल लोगों को वितरण किए ताजपुर की भाईचारे की एकता की मिसाल पेश की और बाहर से आए हुए पुलिस स्टाफ ने भी इस भाईचारे की तारीफ की