Spread the love


संवाददाता-हरिराज सिंह

हीमपुर दीपा बिजनौर, (परिपाटी न्यूज़)-थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के ग्राम पंचायत फैजीपुर खादर में चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने सरस्वती व शिव के संयुक्त भव्य मंदिर का फीता काटकर मंदिर के कपाट खोले।
बता देगी 2 दिन पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया था जो पूजा अर्चना के बाद आदर्श किसान जू.हा.स्कूल , फैजीपुर खादर के प्रागंण से ढोलनपुर, महमूदा खादर,सलेमपुर से होकर बड़े ही श्रद्धा भाव से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें चारों गांव की पुरुष महिलाएं व बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। जिन बच्चों ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया था उन्हें विधायक कमलेश सैनी ने उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कमलेश सैनी ने कहा कि हमें ईश्वर के प्रति आस्था चाहिए। ईश्वर का ध्यान प्रतिदिन करना चाहिए। मंदिर का निर्माण बहुत ही अलौकिक ढंग से हुआ है। ऐसे ही आस्था के प्रति तत्पर रहना चाहिए। ईश्वर ही परम सत्य है और अनंत। इसके साथ ही कमलेश सैनी ने बेटियों की सुरक्षा की बात कही। उन्होंने कहा कि मोबाइल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए । आज के समय में पढ़ाई भी मोबाइल पर होती है परंतु हमें मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए।

हमें किसी से फोन पर ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए । हमें नारियों का सम्मान करना चाहिए ।थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने भी महिलाओं की सुरक्षा पर प्रकाश डाला ।उन्होंने बताया कि थाने में महिलाओं के लिए महिला पुलिस के ऑफिस कानून अलग से निर्माण किया गया है। उसमें कोई पुरुष पुलिस नहीं है ।महिला
अपनी बात को बेझिझक कह सकती है । उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 181,112 के बारे में बताया।


कार्यक्रम में उपस्थित चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ,मास्टर हरि राज सिंह ,जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल ,थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा,योगेंद्र पाल ,कमल कश्यप विष्णु ,आदर्श किसान जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य आत्माराम ,कमेटी प्रबंधक डॉ प्रताप सिंह ,अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, महामंत्री सुभाष चंद्र शर्मा ,उप मंत्री वीरेंद्र सिंह ,कोषाध्यक्ष श्रवण चौहान ,संगठन मंत्री अरुण कुमार, ऑडिटर ननवा, खजान सिंह सैनी, पप्पू सैनी ,अशोक कश्यप ,चंद्रे, धर्मपाल गुर्जर ,सूरजभान कश्यप एवं समस्त ग्रामवासी गण रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद