Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर

ताजपुर, बिजनौर (पीपीएन) आज राजा का ताजपुर स्थित मुस्लिम फंड के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया इस दौरान लगभग 300 कंबल बांटे गए मुस्लिम फंड के अध्यक्ष सईदुर्रहमान ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा गरीबों व बेसहारा लोगों को प्रतिएक वर्ष कंबलों का वितरण कराया जाता है बीते सालों की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंदों को गर्म कंबल का वितरण किया गया उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मुस्लिम फंड की ओर से समाज सेवा से जुड़े कार्य किए जाते रहेंगे इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी इमरान अहमद, मुस्लिम फंड के अध्यक्ष सईदुर्रहमान सचिव रहीस अहमद ,मैनेजर नासिर मंसूरी, डॉक्टर शरीफ अहमद ,हाजी शमशाद, मोहम्मद रिजवान दानिश अंसारी, मोहम्मद हाशिम आदि मौजूद रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद