
संवाददाता जोगेंद्र तोमर
पीलीभीत (पीपीएन) अमरिया क्षेत्र के हाइवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव निसरा सरदारनगर के बीच बह रही अप्सरा नदी पुल के निकट ट्रक ने एक किशोरी को रौंद दिया मौके पर ही युवती की मौत हो गई चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से भाग निकला अमरिया पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को ट्रक सहित पकड़ कर थाने में बंद कर दिया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी रफीउद्दीन की तेरह वर्षीय पुत्री अलविया बी अपने मामा इरफान के साथ अपनी ननिहाल नवाबगंज जा रही थी सरदानगर से निकलकर अप्सरा नदी के पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी अलविया ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से बुरी तरह कुचल गई घटना स्थल पर ही किशोरी की मौत हो गई युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े मां नूरजहां बेटी की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गई युवती परिषदीय विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी सबसे छोटी थी सभी लोग इकलौती होने के नाते लाड़ प्यार करते थे।
