Spread the love

संवाददाता कुलदीप भार्गव

बिजनौर (पीपीएन) प्रभारी मंत्री, जिला बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला बिजनौर में आज पूर्वान्ह “चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव“ का भव्य रूप से शुभारम्भ, शहीद स्थल पर की गई पुष्पांजलि अर्पित, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शाल औढ़ा कर किया गया सम्मानित, सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध एलईडी के माध्यम से सम्पूर्ण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री, जिला बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला बिजनौर में आज पूर्वान्ह “चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव“ का भव्य रूप से शुभारम्भ किया गया, जिसका मुख्य कार्यक्रम स्थानीय ब्लाॅक मुहम्मदपुर देवमल प्रांगण मंे स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुआ।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः 08.30 बजे हाथों में स्लोगन लिखित पट्किाओं के साथ प्रातः प्रभात फैरियां निकाली गईं और स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस द्वारा भी रैली का आयोजन किया गया।
मुख्यालय स्थित स्थानीय ब्लाॅक मुहम्मदपुर देवमल प्रांगण मंे शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूली बच्चों द्वारा वंदेमातरम का सामुहिक गायन किया गया तदुपरांत मा0 मंत्री जी एवं जिलाधिकारी द्वारा ससम्मान आमंत्रित किए गए जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शाल औढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एंव अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्वालांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को मेरा नमन है, जिनकी कुर्बानियों के नतीजे में आज हम आजाद भारत में स्वतंत्रता के साथ और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैरी चैरा काण्ड भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जोश का परिणाम था, जो देश की आजादी के इतिहास में अपना महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हम जिस क्षेत्र में भी हैं अपने दिल में देश की सुरक्षा, स्वतंत्रता और समृद्वि के लिए बलिदान की भावना को जागृत रखें और व्यवहारिक रूप से उसका प्रदर्शन भी करते रहें, जो अन्य लोगों के लिए पे्ररणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षित रहने से ही हम सब सुरक्षित हैं, देश शक्तिशाली और समृद्व होगा तो हम सब भी शक्तिशाली और समृद्व होंगे।


जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने चैरी-चैरा काण्ड से संबंधित इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि चैरी चैरा घटना 04 फरवरी 1922 को ब्रिटिश भारत में संयुक्त राज्य के गोरखपुर जिले के चैरी चैरा में हुई थी, जब असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह पुलिस के साथ भिड़ गया था। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी, जिससे उनके सभी कब्जेधारी मारे गए। इस घटना के कारण तीन नागरिकों और 22 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। महात्मा गांधी, जो हिंसा के सख्त खिलाफ थे, ने इस घटना के प्रत्यक्ष परिणाम के रूप में 12 फरवरी 1922 को राष्ट्रीय स्तर पर असहयोग आंदोलन को रोक दिया था। चैरी-चैरा कांड के अभियुक्तों का मुकदमा पंडित मदन मोहन मालवीय ने लड़ा और उन्हें बचा ले जाना उनकी एक बड़ी सफलता थी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मिकी, मुख्य विकास अधिकारी के0पी0ंिसंह सहित अन्य जनप्रतिधियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के भाषण सहित सम्पूर्ण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के नामित नोडल अधिकारी के0पी0 सिंह द्वारा आयोजित होने वाले सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न होने वाले भव्य कार्यक्रमों विशेष रूप से रंगोली की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन डा0 अतीक अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति के गीतों से श्रोताओं को सम्मोहित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी डा0 हरेन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *