Spread the love


संवाददाता दीपक तोमर

रेहड़।बिजनौर (पीपीएन) तीन दशक पूर्व आतंकवाद के दौर मे बादीगढ़ चौराहे पर बनायी गयीं पुलिस चौकी का पुनर्निर्माण कर पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह द्वारा शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस चौकी व महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी बिजनौर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह पर एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने थाने के अभिलेखों, मालखाने, भोजनालय व थाने में साफ सफाई का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया व कस्बे का पैदल मार्च किया।थानाध्यक्ष को लंबित पड़ी विवेचनाओ को शीघ्र पूरी करनी व फरियादीयो के साथ मधुर व्यवहार करने की बात कहीं। साथ ही चौकीदारो से उनके गाँवों के बारे में जानकारी लेते हुए आगामी त्रिस्तरीय चुनाव मे असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी। उद्घाटन समारोह में व्यापार संघ के अध्यक्ष सर्वेश कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुम सिंह चौहान ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (देहात) संजय कुमार, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद