
संवाददाता दीपक तोमर
रेहड़ बिजनौर (पीपीएन) रेहड़ कस्बे मे डा. भीमराव अम्बेडकर क्रिकेट क्लब द्वारा क्षेत्र स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी कस्बा निवासी ठाकुर महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। ठाकुर महेंद्र सिंह ने प्रतिभागी टीमों को शुभकामनायें देते हुए खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की। आयोजको ने बताया कि टूर्नामेंट में काशीपुर, जसपुर, शेरकोट, कालागढ़, कासमपुरगढ़ी, जयसिंह जोत, रेहड़ व दहलावाला की टीमें शामिल रहेगी। टूर्नामेंट के पहले दिन मे जसपुर व दहलावाला की टीमे के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें जसपुर ने दो रनों से मैच को जीता। टूर्नामेंट के आयोजन में पवन कुमार, ज़ीशान अहमद, शिवम, प्रमोद, भोलू , ललित, देशवीर आदि का मुख्य योगदान रहा।