
संवाददाता दीपक तोमर
रेहड़ बिजनौर (पीपीएन) रेहड़ के मुख्य बस स्टैंड के निकट राॅक डोव प्रजाति का एक मृत कबूतर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने कबूतर की मौत बर्ड फ्लू से होने की आशंका जाहिर करते हुए सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सेक्शन इंचार्ज शेख मौहम्मद निजामुद्दीन ने कबूतर की मौत का कारण जानने के पशु चिकित्सालय कासमपुरगढ़ी भिजवाया। पशुचिकित्सक डा.एस पी सिंह ने बताया कि कबूतर का सैपल जांच के लिये भेज दिया गया। रिपोर्ट पर ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हो पायेंगी। रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र मे बीमारी के कारण कबूतर की मौत होने से अमानगढ़ रेंज का स्टाफ अलर्ट मोड पर आ गया हैं।रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि रेंज मे लगातार गश्त करने के लिये पांच टीमें बनायी गयीं है। साथ ही वेटलैंड, पीलीडाॅम व वाटर हाॅल पर विशेष नजर रखी जा रहीं हैं। क्योंकि यहाँ हजारों की संख्या मे प्रवासी पक्षी आते हैं।
