

संवाददाता-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) पतंजलि योग परिवार की ओर से होली मिलन कार्यक्रम किया गया| जिसमें पतंजलि योग समिति, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, भारत स्वाभिमान, आरोग्य भारती, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आदि संगठनों की प्रतिभागिता रही|

राज विलास पैलेस राजा का ताजपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक योगाचार्य प्रकाश सिंह ने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा मानव जीवन के लिए वरदान है| उन्होंने समस्त आगंतुकों का आभार जताया| मंचासीन अतिथियों आचार्य राजीव महाराज, महिला जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति अंजू अरोड़ा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी बीआरपाल, भारत सेवा धाम आरण्यक मोरना से देवराज सिंह कमल महाराज, पार्कर पब्लिक स्कूल प्रबंधक उमेश कुमार राणा, पूर्व ग्राम प्रधान अशोक त्यागी, सुरेश सैनी ने समस्त आए हुए अतिथियों को को होली की शुभकामनाएं दीं|
इस दौरान वातावरण की शुद्धि व जन कल्याण हेतु हवन यज्ञ भी किया गया| जिसमें योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा से संरक्षक ओपी शर्मा, भारत स्वाभिमान न्यास से अरुण धनकर, योगेश्वर शर्मा, भारत स्वाभिमान से कोषाध्यक्ष राम सिंह आर्य, योग शिक्षक वेगराम सिंह, विनीत कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से हवन यज्ञ में आहुति दिलाई |डॉक्टर गरिमा कौशिक ने भजन व भोजन मंत्र के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया| मेघा शर्मा व पूजा चौहान ने भी सुंदर भजन व विचार रखे| अनुज कुमार चौहान ने मधुर संगीत के साथ अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत किया|
कार्यक्रम में अनिल कुशवाहा, संदीप त्यागी, पीयूष रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, डॉक्टर राजपाल सिंह, सतेंद्र आर्य, प्रधानाचार्य लल्लन राम सिंह, डॉक्टर रोहताश सिंह, जितेंद्र चौहान,व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा चेतना नई सोच के मीडिया प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार तोमर ,डॉ ऋषि राम सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से पीयूष देवी,डॉ अरुण अग्रवाल,अरुण गिरी, डॉक्टर सुनील राणा, कमलजीत सिंह नूर, विवेक सरोहा एडवोकेट, अनिल कुमार कमल, मूलचंद गुप्ता, मुनीश त्यागी, मास्टर कमल सिंह,जैविक खेती शिक्षक ऋषि राम सिंह, श्रीराम सिंह, शुभम वालिया, शारिका गर्ग, सुनील त्यागी, बृजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे|
संचालन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के जिला समन्वयक सचिन कौशिक ने किया|