

संवाददाता-मोo राशिद/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
अफजलगढ़ बिजनौर( परिपाटी न्यूज़)! कोतवाली अफजलगढ़ के ग्राम पंचायत मीरापुर मोदी वाला में आज मोहब्बत से भरा त्यौहार देखने को मिला यह त्यौहार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू मुस्लिम सिख सभी धर्मों ने अमन शांति के साथ त्यौहार को मनाया | यहां पर काफी बड़ी तादाद में मुस्लिम भाइयों ने मिलकर भगवा रंग मीरापुर मोदी वाला की सर जमी पर देखने को मिला | यहां की जनता का मानना है कि हमारे यहां सभी धर्म हिंदू मुस्लिम किसी भी धर्म का कोई भी अन्य त्यौहार हो सभी धर्म अमन और शांति से सब मिलजुल कर एक दूसरे के घर जाकर त्यौहार मनाते हैं | जो कि भारत वर्ष के लिए गर्व का प्रतीक है |
