Spread the love

संवाददाता-सतवेन्द़ सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर (परिपाटी न्यूज़)- नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से एवं नेहरू युवा क्लब राजा का ताजपुर के सहयोग से ताज पैलेस में आत्मनिर्भर भारत युवाओं के उन्मुखीकरण विषय पर एवं मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम आयोजक युवा क्लब अध्यक्ष एवं युवा चेतना नई सोच के संयोजक शुभम वालिया ने बताया कि आज का कार्यक्रम गैर राजनीतिक कार्यक्रम है इसका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है कार्यक्रम का उद्देश्य

मतदाताओं को जागरूक करना है एवं जैसा कि जिला प्रशासन की इच्छा है कि मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़े इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आर जी एन पी डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर डा० जयदेव सिंह आर्य ने भी सभी से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं को जागरूक किया आर जी एन पी डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ० निर्देश चौहान ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है वे अपने घर के कार्यों में से समय निकालकर मतदान के लिए आवश्य जाए और अपने पूरे परिवार के साथ साथ आस पास क सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करे व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि जो पहली बार इस बार मतदान करेंगे उनकी जिम्मेदारी यह भी बनती है कि वह और अधिक से अधिक लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें हम पूरे 5 साल तक फिर सरकारों पर नेताओं पर टीका

टिप्पणी करते रहते हैं लेकिन जिस दिन वोट पड़ते हैं उस दिन हम वोट डालने नहीं निकलते इसलिए एक अच्छी सरकार चुनने के लिए अच्छा नेतृत्व चुनने के लिए हमें घर से निकलना अनिवार्य है और वोट डालना अनिवार्य है विवेक सरोहा एडवोकेट ने डिजिटल इंडिया एवं युवाओं के उन्मुखीकरण विषय पर गोष्ठी को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल हो रहा है हमें भी अधिक से अधिक कार्य चाहे वह बैंक के क्षेत्र के हो डिजिटल इंडिया के माध्यम से ही करने चाहिए कोशिश करनी चाहिए कि हम आपस मे पैसो का लेनदेन भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से करें इससे वन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है कागज बनाने के लिए पेड़ों को काटा जाता है यदि हमारा देश डिजिटल होगा तो कहीं ना कहीं वृक्षों को भी संरक्षण प्राप्त होगा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद शर्मा ने भी सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया योगाचार्य प्रकाश चंद्र जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत जब बनेगा जब भारत स्वस्थ होगा जब युवा स्वस्थ होगा उन्होंने योग एवं प्राणायाम के माध्यम से सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में आर जी एन पी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सहयोग रहा साथ ही स्वयं सहायता समूह आंगनवाड़ी आशा वर्कर ग्रुप द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया बता दें कि आर जी एन पी डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता पर ही एक रैली का आयोजन किया गया था जो पूरे नगर में भ्रमण के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और शुभम वालिया द्वारा उनका स्वागत किया गया कार्यक्रम में नेहरू युवा क्लब ताजपुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री उषा रानी, जसमेर कोर, पत्रकार मदन सिंह सैनी, डॉ० जितेंद्र तोमर, सरदार सतवेंद्र सिंह गुजराल, विजेंद्र शर्मा, जितिन तोमर, रामौतार, अर्जुन गिरी, का सम्मान किया गया हाल ही शुभम वालिया को मिले बेस्ट स्टेज एंकर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है जिसकी सभी ने सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शुभम वालिया का अभिनंदन किया और कहा कि इनके द्वारा मंच संचालन के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन किया जा रहा है अंत में मतदाता शपथ के साथ कार्यक्रम को समापन किया गया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद