Spread the love

मंडल ब्यूरो-एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) – : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिपाटी न्यूज़ का एक कार्यक्रम परिपाटी मंथन आयोजित किया गया जिसे एक बहस कार्यक्रम का रूप देने का प्रयास किया गया l जिसके लिए बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत सभी राजनीतिक पार्टियों से सम्पर्क साधा गया और सम्बंधित कार्यकर्ता को परिपाटी न्यूज़ द्वारा आयोजित परिपाटी मंथन कार्यक्रम में भेजने के लिए कहा गया और सभी पार्टियों ने सहमति जताते हुए कहा कि हम अपने कार्यकर्ता को निर्धारित समय पर भेज देंगे l परंतु कार्यक्रम के प्रारंभ होने के समय अधिकतर राजनीतिक पार्टियां इस बहस कार्यक्रम से बचती नज़र आई l बाद में इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार के रूप में आयोजित किया गया l जिसमें परिपाटी न्यूज़ ने भारतीय जनता पार्टी के राजू उपाध्याय और विश्व हिन्दू परिषद के विपिन जोशी से सीधे सवाल किये l ,उससे पहले परिपाटी न्यूज़ आपके सामने बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में वोटो का आंकड़ा प्रस्तुत कर रहा है जिसे देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं क्या स्थिति है बिजनौर में विधानसभा सीट की, कौन इस सीट से बाजी मार सकता है यदि हम बात करें बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतों की तो कुल 3,89,000 मतदाता बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिसमें 1,00,000 मुस्लिम मतदाता और 60,000- जाट मतदाता है वहीं दूसरी ओर 54,000- अनुसूचित मतदाता हैं, विधानसभा क्षेत्र में सैनी मतदाताओं की संख्या- 35,000 , वहीं बात अन्य मतदाताओं की उनमें पाल समाज के -16,000 , कश्यप- 15,000 , वेश्य समाज के- 12000, राजपूत -11,000,बंगाली 8,000,ब्राह्मण – 5000 , के मतदाताओं के साथ- साथ और विभिन्न जातियों ( जैसे – तवंर सिंघाड़िया , गुर्जर, चौहान, प्रजापति, आदि) के भी लगभग 1,00,000 मतदाता हैं l परिपाटी न्यूज़ ने ये आंकड़े इसलिए दिखायें हैं जिससे आप अपने आप भी आकलन कर सकते हैं कि इसबार बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में कौन सी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करेगी,,

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद