Spread the love

संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

बिजनौर परिपाटी न्यूज़ । नुमाइश ग्राउंड में आर एल डी और सपा गठबंधन की हुई ऐतिहासिक रैली सैकड़ों की संख्या में आए ट्रैक्टर ट्राली से किसान व हजारों की संख्या में जयंत चौधरी और अखिलेश को सुनने पहुंचे । सभा को सबसे पहले जयंत चौधरी ने संबोधित कर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के हितेषी सरकार नहीं है । इन्होंने तीन काले कृषि बिल लाकर किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया तथा वहां शहीद हुए किसानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी । अगर हमारी सरकार आती है तो

शिक्षामित्र, पीएचडी, टेट व रोजगार सेवकों को हम नौकरी देने का काम करेंगे । किसानों को मुफ्त बिजली व किसान फंड के जरिए अगर मिले किसानों का भुगतान समय से करने पर असमर्थ रहती हैं तो इस फंड से किसानों का समय रहते गन्ना भुगतान किया जाएगा। वही अखिलेश ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को बहुत पीछे धकेल दिया । मोदी की रैली में मौसम खराब था लेकिन हमारी रैली में तो धूप निकल रही है । उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है यह सरकार झूठों की सरकार है । गर्मी निकालने की बात पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा आप कोई फ्रिज का कंप्रेसर है जो गर्मी निकाल देंगे जनपद बिजनौर के कारोबार के बारे में उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनपद से ब्रश बनाने का बहुत बड़ा काम होता था जो देश विदेश मैं जाता था वही नगीना में हैंडीक्राफ्ट का काम पूरी दुनिया में मशहूर है जो कि इनकी सरकार के चलते खत्म होने के कगार पर है अगर हमारी सरकार बनती है तो हम सभी वर्ग के लोगों पर काम करेंगे और हर बेरोजगार को नौकरी 300 यूनिट बिजली फ्री व किसानों के लिए फ्री बिजली की सेवा देंगे। नोटबंदी के समय कहा कि काला धन वापस आ जाएगा लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ । डबल इंजन की सरकार डबल भ्रष्टाचार कर रही है यह चुनाव संविधान बचाने का है। मेनिफेस्टो की बात करते हुए उन्होंने कहा किन का पूर्व का मेनिफेस्टो देख लो कितना काम इन्होंने मेनिफेस्टो पर किया है वही भाषण समाप्त होने के बाद इसके बाद दोनों का रोड शो शुरू हो चुका है जिसमें हजारों की संख्या में ट्रेक्टर व जनता मौजूद है। तथा उन्होंने कहा कि आठों की 8 विधानसभाओं पर सपा गठन बंधन को वोट देकर जीत दिलाओ। रैली के बाद अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने बस में बैठ कर रोड शो शुरू किया नुमाइश ग्राउंड से जगदीश चौक यदि चौक से शक्ति चौराहा से होते हुए पोस्ट ऑफिस तक रोड शो किया गया रोड शो में दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *