Spread the love

संवाददाता- डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) मुरादाबाद में आज राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम महाराज ने मीडिया से बात करते हुए बताया गोवंश के साथ बहुत धोखा हो रहा है उनको समय से चारा न मिलने की वजह से कई गायों की मौत भी हो जाती है कहीं कहीं

जिवित गायों को गढ्ढ़ा खोदकर दवा दिया जाता है तो कहीं पर कुत्ते या पशु पक्षी अपने चोंच से उनको नोचते है बहुत बुरा लगता है हमे जब हम इस दृश्य को देखते हैं तो कष्ट होता है जो सरकार गोवंश के लिए ₹30 प्रतिदिन दे रही है वह गोवंश तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे हमें काफी दुख है उत्तर प्रदेश के महंत माननीय योगी आदित्यनाथ जी को इन अधिकारियों एव नेताओं से गोवंश को अलग करके मठों एवं सामाजिक संगठनों को देना चाहिए गौसेवा कार्य गौसेवक ही कर सकते हैं क्योंकि इन लोगों की वजह से गौ माता को चारा नहीं मिल पा रहा है उत्तर प्रदेश के अंदर लगभग 7000 से अधिक सरकारी गौशाला संचालित है माननीय मुख्यमंत्री जी की गौसेवा हेतु पूरी निष्ठा है सामाजिक सहयोग मिले तो गौ वंश सुखी हो जाएगा वही आगे उन्होंने कहा दो गौशालाओं का संचालन राष्ट्रीय गौ रक्षक दल भी कर रहा है राष्ट्रीय गौ रक्षक दल की टीम उ प्र के 52 जनपदों में हैं और सभी निष्ठापूर्वक गौसेवा हेतु समर्पित है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद